सुपौल, सितम्बर 12 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों को लेकर फरियादियों की भीड़ जुटी। राजस्व अधिकारी सुभाषचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान दो नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया। शेष मामलों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनने के साथ संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमाबंदी सुधार से जुड़े मामलों के नियमानुसार समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। सीओ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि सरकारी निर्देश के तहत प्रत्येक शनिवार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं ...