Supaul News: जदिया : एक ही रात दो घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
सुपौल, नवम्बर 1 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता ठंड की दस्तक के साथ ही चोरों ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। ताज़ा मामला कोरियापट्टी पूरब पंचायत के हिरापट्टी वार्ड 10 का है। दरअसल, शनिवार की रात को चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया। हालांकि चोर दो घरों में चोरी कर निकल गए, जबकि तीसरे घर में ताला ही नहीं टूटा। बताया जाता है कि दोनों घरों से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और दो एंड्रॉइड मोबाइल समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरों ने चुरा लिया।यह वारदात उस वक्त हुई जब दोनों घरों के गृहस्वामी घर पर मौजूद नहीं थे।चोरी के एक बार फिर पनप रहे ट्रेंड से गांव में बेचैनी का माहौल है।
तीन घरों को बनाया निशाना बताया जाता है कि चोरों ने सबसे पहले बिजेंद्र यादव के घर को निशाना बनाया जहां गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ ससुर के मृत्युभोज में शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.