सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया-रानीपट्टी नहर के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हथियारबंद अपराधियों ने एक सरकारी कर्मी से दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधी प्रखंड कर्मी से पांच हजार नगद और जरूरी कागजात लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान रणवीर कुमार के रूप में हुई है,जो छातापुर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कार्यपालक सहायक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह अपने त्रिवेणीगंज स्थित आवास से मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए ऑफिस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि रणवीर कुमार जैसे ही डहरिया-रानीपट्टी नहर के पास पहुंचे, तभी उत्तर दिशा छातापुर की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी वहां आ धमके। जहां अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी और उन्हें जबरन रोक ...