सुपौल, अक्टूबर 21 -- कटहरा पंचायत में आग से आठ घर राख Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की कटहरा पंचायत स्थित वार्ड 8 में सोमवार सुबह करीब आठ बजे अचानक लगी आग में आठ परिवार के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में पांच लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अचानक लगी आग ने एक-एक कर आठ परिवार के घरों को अपनी आगोश में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। लेकिन घर की सामग्रियां को पीड़ित परिवार निकाल नहीं पाए। इस घटना में घरों में मौजूद फर्निचर, अनाज, वस्त्र सहित अन्य सामग्रियां जलकर राख हो गई और लाखों की अनुमानित क्षति बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल उपलब्ध...