Supaul News: छठ महापर्व पर बाजारों में रौनक सूप-डाला की बढ़ी मांग
सुपौल, नवम्बर 5 -- छठ के सामान की मांग और कीमतें Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस से बने सूप, डाला, कोनिया और छिट्टा की मांग में तेजी आ गई है। पर्व नजदीक आते ही किशनपुर के बांस शिल्प से जुड़े कारीगरों के हाथों को काम मिल गया है। मलिक परिवार के कारीगर ब्रह्मदेव मलिक, कुंदन मलिक, रमेश मलिक, कामेश्वर मलिक, अनार देवी और द्रौपदी देवी दिन-रात बांस के पारंपरिक सामान तैयार करने में जुटे हैं। कारीगरों ने बताया कि इस बार बांस की कीमत पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। ऐसे में बांस से तैयार सामान के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है। उनका कहना है कि यदि बढ़ी लागत के अनुरूप कीमत नहीं मिलेगी तो दिनभर मेहनत करने के बाद भी मजदूरी निकालना मुश्किल हो जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.