सुपौल, नवम्बर 8 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ और दीपावली को लेकर करजाईन बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में चहल-पहल तेज हो गई है। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। घरों की साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों के साथ लोग आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी में जुटे हैं। वहीं, बच्चों में पटाखों और मोमबत्तियों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में दीपावली और छठ से संबंधित सामानों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। छठ महापर्व को देखते हुए बाजार में बांस से बने पारंपरिक सूप, डाला, कोनिया और छिट्टा की मांग काफी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: किंजर बाजार में छठ पूजा का पंडाल निर्माण की तैयारी प्रारंभ बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय बांस शिल्पकार दिन-रात इन सामग्रियों के निर्माण ...