सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ 15 नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर कुनौली बाजार में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार के हटिया प्रांगण में बांस और मिट्टी से बने पूजा सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। हालांकि, इस बार पूजा सामग्री की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। छठ पूजा में पवित्रता और परंपरा का विशेष महत्व है। ऐसे में व्रती परिवार पूजा के लिए बांस की पथिया, सूप, कोनिया, मिट्टी का हाथी, दीप और धूपदानी सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में छोटा पथिया 90 रुपये, बड़ा पथिया 130 रुपये, कोनिया 50 रुपये और सूप 100 रुपये की दर से बिक रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: छठ पर्व की तैयारी में जूटे लोग, सूप व डलिया की बिक्री शुरू वहीं, मिट्टी का हाथी 30 से 45 रुपये तक और ...