Supaul News: छठ घाटों का एसडीएम और एसडीपीओ ने लिया जायजा, दिए निर्देश
सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने छातापुर प्रखंड क्षेत्र की ठूठी पंचायत और बलुआ बाजार स्थित मेन कैनाल के 43 आरडी एवं 78 आरडी नहर सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश और बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। अधिकारियों ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.