Supaul News: चार साल से अधूरी सड़क, बरसात में नाव के सहारे आवागमन करते है लोग
सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता किशनपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 3 में पूर्वी कोसी तटबंध से मौजहा-दुबियाही मुख्य सड़क का निर्माण चार साल से अधर में है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में पूरा होना था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। सड़क पर मिट्टी भराई के बाद निर्माण कार्य बंद है। इससे छह गांवों के दर्जनों लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण कार्य विभाग की उदासीनता और संवेदक की मनमानी के कारण सड़क निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। बरसात के पांच महीने स्थिति और विकट हो जाती है। कच्ची सड़क के बीच बने कटीन में जलजमाव होने से वहां नदी जैसा नजारा दिखता है। एक स्थान पर ग्रामीणों को निजी नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता है, जबकि दूसरे स्थान पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.