सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। कमलपुर पंचायत स्थित कोशी क्षेत्रीय चारधाम मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ और मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। बाबा गोपाल दास त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीन पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में मार्च महीने में प्रस्तावित धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने और इसे सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि चारधाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ और उद्घाटन समारोह के अवसर पर देश के कई प्रमुख संत-महात्माओं के आगमन की संभावना है। इनमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य सहित अन्य संतों के नामों पर चर्चा हुई। आयोजन के लिए 10, 11 और 12 मार्च की संभावित ति...