Supaul News: घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां, आंखें हुईं नम
सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: पतरघट, एक संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पतरघट वार्ड-5 निवासी चचेरे भाई 22 वर्षीय ओम कुमार उर्फ छोटू और 24 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। एंबुलेंस से दोनों शवों के पहुंचते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। गांव में हर ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया।
परिवार का हाल शवों को देखते ही ओम कुमार के पिता एवं प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह, मां रंजू देवी, बहन अनुपम कुमारी, टंडन कुमारी और मौसम कुमारी बदहवास हो गए। वहीं प्रिंस कुमार की मां रिंकू कुमारी और बहन मनीषा कुमारी का रो - रोकर बुरा हाल था। महिलाओं की चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा और वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.