सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना क्षेत्र के सीतापुर वार्ड एक में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीते 23 अक्टूबर 2026 की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता ललिता देवी ने करजाईन थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के करीब 12 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय के लिए थाना का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पीड़िता ललिता देवी ने बताया कि 23 अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे वह अपने पति के साथ घर में ताला लगाकर पाठ छुड़ाने गई थीं। शाम करीब सात बजे जब दोनों घर लौटे और ताला खोलकर अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। ट्रंक में रखा जेवरात का डिब...