सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: सुपौल। परमानंदपुर पंचायत के गोसपुर गांव स्थित उत्क्रमित रमानाथ उच्च विद्यालय के प्रांगण में युवा भारती क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मिलकर भाईचारे के साथ क्रिकेट खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि अच्छे खेल एवं अच्छे खिलाड़ी को सदा याद रखा जाता है। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद किया।  मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लेकर टूर्नामेंट के प्रथम लीग मैच शुरू करवाया गया। अड़राहा एवं मधुबनी के बीच खेला गया प्रथम लीग मैच में टॉस जीतकर अड़राहा की  टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टूर्नामेंट यह भी पढ़ें- Garhwa News: उद्घाटन मैच म...