सुपौल, अगस्त 29 -- Supaul News: राघोपुर,एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गम्हरिया उपशाखा नहर में पानी नहीं रहने से किसान परेशान हैं। नहर में पानी के अभाव में धान की फसल सूखने लगी है। फसल बचाने के लिए कई किसान निजी पंपसेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। फिंगलास, रामविशनपुर, हरिपुर, धरहरा और डुमरी सहित कई गांवों से होकर गुजरने वाली इस नहर में पानी नहीं आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फिंगलास पंचायत के इमामगंज गांव निवासी किसान सुभाष कुमार यादव ने बताया कि नहर में पानी नहीं रहने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। पंपसेट से सिंचाई में काफी खर्च हो रहा है। किसान रघुवीर यादव ने कहा कि समय पर पानी नहीं मिला तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। किसानों ने बताया कि धान के साथ जूट की फसल भ...