सुपौल, जुलाई 11 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 9 में उपेंद्र यादव के घर छापेमारी कर उसके भूसा घर से 6 बोतल अंग्रेजी शराब समेत उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही पंचायत के गढिया गांव के उपेंद्र यादव के घर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें उसके भूसा रखने वाले घर से कुल छह बोतल अंग्रेजी नेपाली शराब बरामद की गई। मौके से उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत उपेंद्र यादव के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 195/ 26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...