Supaul News: खुले में बिक रहीं मिठाइयां, एक्सपायरी तिथि का भी अता-पता नहीं
सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। त्योहार हो या कोई खास मौका, मिठाइयों की मांग बढ़ते ही बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े होने लगते हैं। कुनौली, निर्मली सहित आसपास के बाजारों में कई दुकानों पर मिठाइयां खुले में रखकर बेची जा रही हैं। कहीं मिठाइयां धूल फांक रही हैं तो कहीं उनकी निर्माण और एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि वे जो मिठाई खरीद रहे हैं, वह कितनी ताजी और सुरक्षित है। बाजार के चौक-चौराहों पर स्थित छोटी दुकानों में स्थिति अधिक चिंताजनक है। कई दुकानों में मिठाइयां शीशे के काउंटर में रखी तो जाती हैं, लेकिन पूरी तरह ढकी नहीं होने के कारण धूल और मक्खियों के संपर्क में आने की आशंका बनी रहती है। वहीं, बड़ी दुकानों में साफ-सफाई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.