Supaul News: खाद दुकानों पर स्टॉक पंजी व रेट तालिका लगाएं विक्रेता, कृषि एप से होगी निगरानी
सुपौल, अगस्त 24 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता ई किसान भवन सरायगढ़ में सोमवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष शिव राम यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उर्वरक निगरानी समिति के सदस्य व खाद विक्रेता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अच्युतानंद ने सरकार द्वारा निर्धारित दर पर किसानों को खाद उपलब्ध करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों खाद में अधिक राशि लेने की शिकायत मिल रही है। अधिक कीमत लेने वाले खाद दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई को लेकर विभाग को लिखा जाएगा। बीडीओ ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर घर की छत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.