सुपौल, सितम्बर 2 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच तटबंध के भीतर बसे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कोसी की बाढ़ और कटाव ने जहां किसानों की धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया है, वहीं कई गांवों में घरों के समीप तेजी से हो रहे कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुरक्षित ठिकाने की तलाश में लोग अब अपने आशियाने उजाड़कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। उधर, परसामाधो पंचायत के मुखिया राजकुमार साह ने बताया कि पंचायत के वार्ड 1 से 9 तक बड़ी संख्या में किसानों की धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब चुकी है। फसल के डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- कोसी का कहर: दो दर्जन गांव टापू में तब्दील, सड़कों पर बह रहा पानीकिसानों की चिंता किसानों का कहना है कि पानी लंबे समय तक खेतों में...