Supaul News: कोसी महासेतु में स्नान करने गए किशोर की आपदा मित्रों ने बचाई जान
सुपौल, अगस्त 3 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता कोशिकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए परसा माधो पंचयात के कूपहा गांव के वार्ड चार निवासी टुनटुन कामत के 13 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब वह कोसी महासेतु के समीप कोशी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण किशोर नदी की धारा में बहने लगा,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डूब रहे कंचन कुमार को ड्यूटी पर तैनात मास्टर ट्रेनर एवं आपदा मित्रों ने तत्परता दिखाते हुए कोसी नदी में छलांग लगाई और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाली नदियों एवं गहरे पानी में स्नान करने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : सावन सोमवारी पर सौरा नदी (सिटी काली मंदिर) पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.