Supaul News: कैलाशपुरी में नागपंचमी की तैयारी को लेकर बैठक आज
सुपौल, अगस्त 2 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां कैलाशपुरी मेला स्थल पर नागपंचमी की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर दो बजे बैठक होगी। 17 अगस्त को होने वाली नागपंचमी के अवसर पर उत्तर बिहार में प्रसिद्ध कैलाशपुरी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इसी को लेकर कैलाशपुरी मेला समिति ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ मेला स्थल पर बैठक बुलाई है। बैठक में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों से समन्वय, मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की सफाई, श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, छांव और वाहनों के आवागमन की व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: क्षेत्र के 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.