Supaul News: किशनपुर में कायाकल्प सहित विभिन्न योजनाओं की हुई विभागवार समीक्षा
सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता प्रखंड किशनपुर स्थित टीसीपी भवन में मंगलवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित कायाकल्प योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। वरीय पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी समीक्षा बैठक में सभी पदाधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। वहीं, अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पदाधिकारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.