Supaul News: किशनपुर : बांसबारी में छिपाकर रखी 55.5 किलो गांजा जब्त
सुपौल, अक्टूबर 21 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। बांसबारी में गांजे की बड़ी खेप छिपाकर तस्करी की तैयारी की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही सोमवार दोपहर पुलिस ने तुलापट्टी पंचायत के बहुअरवा गांव में छापेमारी कर 55 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजे को सफेद प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखा गया था। बरामदगी के बाद इलाके में गांजा तस्करी के संभावित नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई तस्कर पकड़ में नहीं आया। ऐसे में गांजे की खेप किसकी थी और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि तुलापट्टी पंचायत के वार्ड 10 स्थित बहुअरवा गांव की बांसबारी में गांजे की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना यह भी थी कि तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.