Supaul News: कारगिल चौक से हवाई अड्डा मार्ग तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: वीरपुर एक संवाददाता शहर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रशासन की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसडीएम वीरपुर विनय कुमार के निर्देश पर कारगिल चौक से हवाई अड्डा मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीओ बसंतपुर ब्रजेश कुमार सिंह एवं नगर पंचायत वीरपुर के ईओ देवर्षि रंजन ने किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने हल्का विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी और प्रशासनिक सख्ती के कारण कार्रवाई जारी रही। गौरतलब है कि एसडीएम विनय कुमार की पहल पर 'सुंदर एवं स्वच्छ वीरपुर' अभियान के तहत पिछले तीन महीनों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.