सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: काता और कुमिते में जीते कुल 13 पदक सुपौल, एक संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स इंडिया द्वारा पटना में 25 अक्टूबर को आयोजित 'द लेजेंड कप कराटे चैंपियनशिप 2026' में सुपौल की अग्रणी खेल संस्था ड्रैगन कराटे एकेडमी, सुपौल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। बिहार कराटे के मार्गदर्शक स्वर्गीय नलिन सर की पावन स्मृति में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सुपौल का प्रतिनिधित्व करते हुए एकेडमी के बच्चों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में कुल 13 पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें 5 स्वर्ण (गोल्ड), 5 रजत (सिल्वर) और 3 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक शामिल हैं। स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार ( एसकेए ) एवं कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन (केआईओ ) के नियमों के तहत आयोजित उक्त चैंपियनशिप में र...