सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर मंगलवार रात नौ बजे हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। बता दें कि मंगलवार रात पिपरा-सुपौल एनएच 327 ई स्थित कटैया चौक के समीप कुछ लोग झूलन के मौके पर भजन-कीर्तन कर रहे थे। इसी क्रम में पिपरा से सुपौल की ओर से जा रही एक अनियंत्रित कार बीआर 01 एचएन 3926 के चालक ने कीर्तन कर रहे छह लोगों को कुचल दिया था और 50 मीटर दूर जाकर एक दुकान में जा घुसी थी। घटना के विरोध में मृतकों के परिजन व स्थानीय लोगों ने एनएच 327 ई को रात नौ बजे से लेकर करीब एक बजे तक कुल चार घंटे तक जाम कर दिया था। बाद में सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू व सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के मौके पर पहुंचने तथा स...