सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि सीमावर्ती क्षेत्र से हरिपुर, हरजोति, डागमारा होते हुए निर्मली तक जाने वाली मुख्य सड़क पर इन दिनों बड़ी और छोटी वाहनों में ओवरलोडिंग का सिलसिला लगातार जारी है। स्थिति यह है कि इस मार्ग पर चलने वाले टेम्पू, सहित अन्य यात्री वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है। कई बार यात्रियों को वाहन के पिछले हिस्से और दरवाजे पर लटककर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की चौड़ाई कम होने के साथ-साथ कई स्थानों पर सड़क जर्जर हो चुकी है। ऐसे में जब आमने-सामने से दो वाहन गुजरते हैं तो चालकों के बीच पहले साइड देने को लेकर विवाद होता है और फिर जल्दबाजी में दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। आए दिन इस मार्ग ...