सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा निर्मली बाजार में कृष्णा वस्त्रालय के समीप दोपहर करीब 3 बजे हुआ।जानकारी अनुसार निर्मली पंचायत वार्ड-1 निवासी सत्यनारायण मेहता के 21 वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार निजी कार्य से निर्मली बाजार आए थे। वे बाइक से पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफरघटना का विवरण कृष्णा वस्त्रालय के पास अचानक सामने एक दूसरा वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में प्रभाष ने तेज रफ्तार में डिस्क ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। टक्कर नहीं होने के बावजूद फिसलने से प्रभाष सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में प्रभाष कुमार के सिर और पैर में गंभीर...