Supaul News: एनएच-27 पर गड्ढों का जाल, पलटा टेंपो... दो घंटे फंसा ट्रक, बारिश में राहगीरों की बढ़ी मुश्किल
सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित सिमराही बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 इन दिनों लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बन गया है। लगातार बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सोमवार सुबह फर्नीचर बाजार के सामने एक सामान लदा टेंपो गड्ढे में पलट गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन घटना ने एक बार फिर एनएच की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क और गड्ढों में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। पानी से ढके गड्ढों में फंसकर बाइक, ऑटो और टेंपो आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक कंटेनर ट्रक भी इसी जगह करीब दो घंटे तक फंसा रहा था, जिससे लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.