सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: डायल-112 वाहन में गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़ हरियाही के किसान देव नारायण राउत की कंटेनर की टक्कर से मौके पर ही हो गई मौत ओवरब्रिज निर्माण व कथित अवैध वसूली पर रोक की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

ग्रामीणों का गुस्सा एसडीएम-एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा, दोपहर तक जाम नहीं खुला सुपौल। हिंदुस्तान संवाददाता जिले के हरियाही तिलयुगा नदी के पास एनएच 27 पर गुरुवार को कंटेनर की टक्कर से एक किसान की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच 27 को को जाम कर दिया। कई घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान डायल-112 के एक वाहन में तोड़फोड़ की भी सूचना है। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था और शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। जानकारी...