Supaul News: एचआईवी रोकथाम के लिए दो माह चलेगा विशेष अभियान
सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में एचआईवी-एड्स की रोकथाम और लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए दो माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक इंटेंसिफाइड कैंपेन संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान एचआईवी संक्रमण से बचाव, जागरूकता, जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है। इसको लेकर गुरुवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एचआईवी-एड्स को लेकर चल रही गतिविधियों और अभियान के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.