सुपौल, जुलाई 18 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिलने के बावजूद अब तक आवास निर्माण शुरू नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड प्रशासन ने ऐसे लाभुकों को उजला नोटिस जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा में कार्य शुरू नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ पिंकी कुमारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 264 लाभुकों को करीब एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद कई लाभुकों ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे सभी लाभुकों को उजला नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कई लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर जल्द निर्माण शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया है।...