सुपौल, अगस्त 24 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता ​सवर्ण एकता मंच द्वारा जाति आरक्षण व यूजीसी सुधार को लेकर 26 अगस्त को पक्ष -विपक्ष के नेताओं का शव यात्रा निकाली जाएगी। रविवार की संध्या सवर्ण एकता मंच द्वारा बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई,जिसमें आर्थिक आधार पर आरक्षण व यूजीसी सुधार, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य अहम मूद्दों को लेकर 26 अगस्त को दो बजे दिन में गांधी मैदान से पीएम, गृहमंत्री व विपक्ष के नेता राहुल गांधी की शव यात्रा व मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों जैसे एससी,एसटी एक्ट की समाप्ति, जातिगत आरक्षण व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया। सवर्ण एकता मंच के अधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्ता व विपक्ष दोनों की नीतियों के विरोध स्वरूप...