Supaul News: आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में की जाएगी नियमित जांच
सुपौल, नवम्बर 29 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस और बुनियाद केंद्र के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया। मौके पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आरबीएसके टीम द्वारा जन्मजात दोष, पोषण संबंधी कमियों, शारीरिक व मानसिक विकासात्मक विलंब और बाल्यावस्था की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.