सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: सुपौल। डीडीसी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन के लिए गठित छात्रावास संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें छात्रावास में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को आवश्यक उपाय, नामांकित छात्रों के आवासन, छात्रावास के रख-रखाव, सफाई और सुरक्षा को कर्मियों की सेवा के नवीनीकरण आदि बिन्दुओं पर विचार एवं निर्णय लिया गया I बैठक में सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मो दानिश वकार, छात्रावास अधीक्षक, प्राचार्य एसएनएस महिला कॉलेज समेत अन्य मौजूद रहे। इधर, डीडीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी बीडीओ, बीईओ एवं वीबी जी राम जी योजना के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जबकि एनईपी निदेशक अनित क...