सुपौल, जुलाई 8 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के आसनपुर कुपहा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एनएच 27 पर मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक गलत दिशा से टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी सरयुग पासवान के पुत्र अरविंद पासवान (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक मझारी गांव निवासी सूरज कुमार (26 वर्ष) और श्रवण कुमार राय (27वर्ष) घ...