Supaul News: अंतिम सोमवारी पर मंदिर पहुंचे सात साल के बालक की नदी में डूबने से मौत
सुपौल, अगस्त 24 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवान शिव की पूजा करने परिवार के साथ बाबा कपिलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सात वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सदर थाना क्षेत्र स्थित मंदिर के सामने खैरदहा नदी में हुआ। मृतक की पहचान चकला निर्मली वार्ड नंबर-7 निवासी मजदूर अजय महतो के सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मंदिर परिसर में पूजा का माहौल अचानक मातम में बदल गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।परिजनों के अनुसार, सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण अजय महतो अपने पूरे परिवार के साथ बाबा कपिलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। परिवार के सदस्य मंदिर में भगवान शिव की पूजा और जलाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.