Supaul News: अंतिम सोमवारी पर तिल्हेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से भक्तिमय हुआ क्षेत्र
सुपौल, अगस्त 24 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सदर प्रखंड स्थित बाबा तिल्हेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। जिले के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों और पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा तिल्हेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। तिल्हेश्वर मंदिर में अन्य शिवालयों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे अधिक रही। सोमवार को अहले सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। अंतिम सोमवारी होने के कारण बाबा तिल्हेश्वर मंदिर में सुबह करीब चार बजे से दिन के 11 बजे तक शिवगंगा तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्त घंटों कतार में खड़े रहकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे। श्रद्धालुओं ने धतू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.