सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: अखण्डनगर, संवाददाता क्षेत्र में स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में आयोजित 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। परिणामों में सुलतानपुर ने एथलेटिक्स एवं खेलकूद में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि सांस्कृतिक ऑल ओवर चैंपियनशिप कलान, सुलतानपुर के नाम रही।एथलेटिक्स की ऑल ओवर चैंपियनशिप में सुलतानपुर ने 246 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंबेडकरनगर 156 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। खेलकूद की ऑल ओवर चैंपियनशिप भी सुलतानपुर ने अपने नाम की। समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल योगेन्द्र कुमार सिंह,...