Sultanpur News: 550 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता भांग के लाइसेंसी ठेके की आड़ में अवैध गांजे की बिक्री किए जाने की सूचना पर दोस्तपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 550 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि दोस्तपुर क़स्बा क्षेत्र स्थित भांग के ठेके पर कार्यरत एक व्यक्ति ठेके की आड़ में अवैध गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने पुलिस टीम को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने अजीत कुमार पांडे उर्फ भीम पुत्र रामसुख पांडे, निवासी दिखौरा, थाना धनपतगंज को 550 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: भांग के ठेके की आड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.