सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर मिले 150 किलो लहन को नष्ट कर दिया गया।आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय ने गोसाईगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा की टीम के साथ बरुई निषाद बस्ती, गुरेगांव, छपरहवा समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र के लोगों से अवैध शराब का सेवन न करने की अपील करते हुए कहा कि यह जानलेवा साबित हो सकती है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: 45 लीटर कच्ची शराब बरामद, 150 किलो लहन नष्ट कराई साथ ही कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मि...