Sultanpur News: 45 लीटर कच्ची शराब बरामद, 150 किलो लहन नष्ट कराई
सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर मिले 150 किलो लहन को नष्ट कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय ने गोसाईगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा की टीम के साथ बरुई निषाद बस्ती, गुरेगांव, छपरहवा समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र के लोगों से अवैध शराब का सेवन न करने की अपील करते हुए कहा कि यह जानलेवा साबित हो सकती है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 140 लीटर महुए की शराब बरामद, दो क्विंटल लहन नष्ट साथ ही कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.