Sultanpur News: 350 विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- Sultanpur News: सुल्तानपुर। श्री चित्रगुप्त धाम, सीताकुंड, सुल्तानपुर स्थित विनोद स्मृति वाटिका में राधा रानी कुंवर कृष्ण इंटर कॉलेज के 350 छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण उत्सव मनाया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के डेकोरेटिव, पुष्पीय एवं सौंदर्यवर्धक पौधों को रोपित किया। इसके अलावा मंदिर परिसर के उत्तरी हिस्से में छायादार एवं फलदार पौधों को रोपित किया। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त धाम परिवार की ओर से शशि सिन्हा, ओपी श्रीवास्तव, पवन, डॉ. आशुतोष, डॉ. मनीष, राजवीर, संतोष खरे, अनुराग, दिनकर तथा पंडित रोहित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.