सुल्तानपुर, सितम्बर 10 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता । बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार देर रात अचानक ठप हो गई। रात करीब दो बजे 33 हजार केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बड़ा फाल्ट हो गया, जिसके चलते करीब नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे गुरुवार सुबह तक क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में भी बिजली आपूर्ति कई घंटे ठप होने से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को परेशान होना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने और दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई गांवों में सुबह तक बिजली नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उपकेंद्र पर तैनात...