Sultanpur News: 23 को सजेगा खाटू श्याम का भव्य दरबार
सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। राजापुर बाजार में 23 सितंबर को द्वितीय श्री श्याम संध्या संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम बालाजी परिवार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भजन संध्या के साथ महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन समिति के मोहित अग्रहरी ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे से श्री श्याम प्रभु की भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम प्रभु का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। दरबार में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करने के साथ ही छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। भजन संध्या में श्याम लाडली, दीपिका मिश्रा,मनीष बृजवासी के भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.