सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। बाबा जगन्नाथ वर्मा की स्मृति में दोस्तपुर मार्ग स्थित डीगुरपुर बनकेगांव बाग में आयोजित प्रदेश स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता मे धीरज यादव ने अच्छा प्रदर्शन कर 22.5 फिट छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि बसपा इं रूद्रमणि वर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। रविवार को प्रधान रणजीत वर्मा के संयोजन मे आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में सुलतानपुर, अयोध्या व अंबेडकरनगर जिले के कुल 51 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कादीपुर क्षेत्र के कटघर पूरे निवासी धीरज यादव ने खिताब अपने नाम किया। अयोध्या जिले के सूरज यादव ने 21,1 फिट ने दूसरा , रोहित यादव ने 20, 8 फिट की छलांग के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व अतिथियो ने बाबा जगन्नाथ...