सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। पुरूषोत्तमपुर, खड़सरा सम्पर्क मार्ग खस्ताहाल है। आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है। स्कूली वाहन व एम्बुलेंस चक्कर लगाकर गांव पहुंचते हैं। भवन निर्माण में लोगों को अधिक किराया वाहन करना पड़ता है। दो दशक से क्षेत्रवासी जनप्रतिनिधियों से सड़क डामरीकरण कराने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक सड़क बनने की मांग पूरी नहीं हुई। वर्ष 2002 में क्षेत्र वासियों की मांग पर तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी ने जिला पंचायत निधि से लाखों की लागत से तीन किलोमीटर पुरुषोत्तमपुर, खडसरा सम्पर्क मार्ग मिट्टी, पुलिया, सोलिंग का निर्माण कार्य कराया था। तालाब के बीचों-बीच बने पुल की उंचाई अधिक होने व सोलिंग जगह-जगह खस्ताहाल होने से आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है। यही नहीं निजी स्कूलो...