Sultanpur News: 188 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सुल्तानपुर, जुलाई 7 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। आबकारी विभाग और दोस्तपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात कार्रवाई कर 188 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से गांजा बिक्री के 450 रुपये भी बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम रामजनम पुत्र फिरतू, निवासी होरीलपुर, थाना बेवाना, जनपद अंबेडकरनगर बताया। तलाशी में प्लास्टिक की 72 पुड़ियों में रखा कुल 188 ग्राम गांजा तथा जेब से 450 रुपये बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.