सुल्तानपुर, सितम्बर 30 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बिंदेश्वरीगंज (बहुरांवा) बाजार में स्थित कस्बे में आदर्श रामलीला समिति 1989 से आदर्श रामलीला समिति के नाम पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। उस समय रामलीला समिति में रहकर गांव के ही कलाकार रामलीला का मंचन करते चले आ रहे हैं। आदर्श रामलीला समिति की प्रस्तुति पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श व व्यक्तित्व पर आधारित होता है। इस बार 18 अक्टूबर से रामलीला की शुरुआत की जाएगी और 26 अक्टूबर तक चलेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय जगजीवन मिश्रा ने की थी रामलीला की शुरुआत बल्दीराय विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख जगजीवन प्रसाद मिश्रा ने 1989 में अपने साथी स्व. कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पुत्तन सिंह के साथ रामलीला की शुरुआत की थी और गंवई कलाकार को इकट्ठा कर रामलीला मंचन...