Sultanpur News: 12 को होगा बार कार्यकारिणी का चुनाव
सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव 12 अगस्त को होगा। बार अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को नई चुनाव तिथि घोषित की। मतदान दीवानी के अधिवक्ता हाल में होगा जिसके लिए एक अगस्त को प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होंगे। अगले दिन मतगणना की जाएगी और शाम तक नतीजे मिल जाएंगे। इससे पूर्व 29 जुलाई को मतदान तय था लेकिन हाईकोर्ट में महिला आरक्षण को लेकर दायर याचिका के कारण चुनाव पर रोक लग गई। नए सिरे से नामांकन कर चुनाव कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बार अध्यक्ष समेत 19 पदों के लिए 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.