सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता बारिश के बीच मंगलवार रात करीब 12 बजे सीएचसी मोतिगरपुर की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बुधवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और जेई को इसकी सूचना दी। करीब साढ़े तीन बजे लाइनमैन मौके पर पहुंचा और जांच में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला मिला। ट्रांसफार्मर जलने से अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रहीं है ।सीएचसी में बच्चों के नियमित टीकाकरण समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर कोल्ड चेन में सुरक्षित रखा जाता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की जाती है, लेकिन डीजल की प्रतिदिन तीन घंटे की निर्धारित औसत मात्रा के चलते लम्बे ...